Home » राजस्थान » जयपुर के आगरा रोड के पालड़ी मीणा में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन

जयपुर के आगरा रोड के पालड़ी मीणा में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन

जयपुर के आगरा रोड के पकड़ी मीणा के A ब्लॉक में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण रहा।इस भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन में स्थानीय जनता ने सहभागिता कर पूज्य सुखदेव शास्त्री जी का प्रेरणादायी सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि पूज्य महाराज जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर उन्हें गहन आध्यात्मिक शांति और आत्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।साथ ही आचार्य सुखदेव शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा न केवल मन को शुद्ध करती है,बल्कि जीवन में धर्म,भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान करती है।

साथ ही स्थानीय निवासियों ने कहा कि ऐसी पावन कथाएं समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करती हैं और व्यक्ति को आत्मचिंतन एवं लोककल्याण की दिशा में अग्रसर होने का संदेश देती हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का भाव देखने को मिला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय