Home » राजस्थान » जयपुर डिस्कॉम ने वसूले बकाया 28 करोड़— आपसी समझाइश से सुलझे 24 हजार से अधिक प्रकरण

जयपुर डिस्कॉम ने वसूले बकाया 28 करोड़— आपसी समझाइश से सुलझे 24 हजार से अधिक प्रकरण

जयपुर विद्युत वितरण निगम ने 24 हजार 859 लंबित मामलों का निस्तारण करने तथा इन प्रकरणों में उपभोक्ताओं पर बकाया चल रही 28 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि वसूलने में सफलता हासिल की है। बीते दिनों राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से इन प्रकरणों का उपभोक्ताओं की सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। जिसके बदले उपभोक्ताओं ने डिस्कॉम को मौके पर ही तुरंत 25 करोड़ 61 लाख रूपए जमा करा दिए और 2 करोड़ 94 लाख रूपए की शेष राशि आगामी दिनों में जमा कराने की सहमति दी। इस प्रकार जयपुर डिस्कॉम को बकाया 28 करोड़ 55 लाख रूपए वसूलने तथा इन विवादों को शीघ्र निपटाने में सफलता मिली है।

भरतपुर जोन में सर्वाधिक जमा—

डिस्कॉम के तीन जोन में सर्वाधिक बकाया मामले भरतपुर जोन में निस्तारित किए गए। इस जोन के करौली सर्किल में 3641 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 5.84 करोड़ रूपए, धौलपुर सर्किल में 1783 उपभोक्ताओं ने 2.61 करोड रूपए़, सवाई माधोपुर सर्किल में 2396 उपभोक्ताओं ने 3.10 करोड़ रूपए, डीग में 1416 उपभोक्ताओं ने 2.01 करोड़ तथा भरतपुर सर्किल में 998 उपभोक्ताओं ने 96 लाख रूपए की राशि मौके पर ही जमा करवाई.
इस प्रकार भरतपुर जोन में 10,234 उपभोक्ताओं ने 14 करोड़ 53 लाख रूपये मौके पर ही जमा कराए।

वहीं जयपुर जोन के 9 सर्किल में 7,028 मामलों का राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया जिनमें 5 करोड़ 3 लाख रूपये से अधिक तथा कोटा जोन के 4 सर्किलों में 7,597 उपभोक्ताओं ने 6.04 करोड़ रूपये की राशि मौके पर ही जमा कराई।

32 हजार से अधिक उपभोक्ता हुए हाजिर—

उल्लेखनीय है कि कटे कनेक्शन के बकाया, बिजली बिल में त्रुटि, बिजली चोरी आदि के लंबित प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से मौके पर ही समझाइश के आधार पर निस्तारण किया जाता है। जयपुर डिस्कॉम के सभी 18 सर्किलों में ऐसे लंबित मामलों में राजीनामे के आधार पर निस्तारण करने के लिए 32 हजार 824 उपभोक्ता हाजिर हुए जिनमें से 24 हजार 859 मामलों का निस्तारण किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय