Home » राजस्थान » मां की डांट से नाराज बेटी घर छोड़कर भागी:दोस्त से बात करने पर टोका था; श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर मिली

मां की डांट से नाराज बेटी घर छोड़कर भागी:दोस्त से बात करने पर टोका था; श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर मिली

सीकर में परिजनों की डांट से नाराज लड़की घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने उसे दोस्त से बात करने पर डांटा था। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी थी। लड़की तलाश पर श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर मिली। लड़की को परिजनों को सौंप दिया है।

सीकर शहर में एक परिवार किराए के मकान में रहता है। उनकी 17 साल की बेटी है। वह अपने दोस्त से फोन पर बातचीत करती थी। 22 दिसंबर को भी वह अपने दोस्त से बात कर रही थी। इस पर उसकी मां ने डांट दिया। इस पर नाराज होकर वह शाम को घर से निकल गई। परिजन पहले तो अपने स्तर पर तलाश करते रहे। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।

फुटेज के आधार पर श्रीगंगानगर पहुंची पुलिस पुलिस ने लड़की के घर से निकलने के बाद करीब 20 से 30 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए, जिसके आधार पर पता लगा कि नाबालिग लड़की सीकर स्टेशन पर आई है। यहां से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने सभी जीआरपी थानों को सूचित कर दिया।

श्रीगंगानगर जीआरपी पुलिस ने फुटेज के आधार पर लड़की को ढूंढ लिया और फिर सीकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सीकर पुलिस श्रीगंगानगर पहुंची और फिर नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर आई। लड़की ने पुलिस को बताया कि मां ने जब डांटा तो उससे बहुत बुरा लगा।

उसने ऐसा सोच लिया कि उसे अब इस घर में नहीं रहना इसलिए वह सीधे स्टेशन पहुंची। उसे कुछ भी समझ नहीं आया कि कहां जाना है और क्या करना है वह तो सीधे जो ट्रेन दिखी उसमें बैठ गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय