पुलिस आयुक्त, जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स्), जयपुर राहुल प्रकाश के निर्देशन में जयपुर शहर में वांछित / ईनामी अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम द्वारा वांछित / ईनामी अपराधियों के संभावित स्थानों पर तलाश एवं आसूचना संकलित की जाकर सूचनाओं को डवलप कर पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर (उत्तर) के ईनामी आरोपी अनिल कुमार जाट पुत्र रामकरण जाति जाट, निवासी बसई पोस्ट भालोजी पुलिस थाना कोटपुतली जिला कोटपुतली बहरोड को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही :-
उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर (उत्तर)
में प्रकरण संख्या 126/2024 धारा 420,467,468,471, 120बी आईपीसी में दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पता :-
1.अनिल कुमार जाट पुत्र रामकरण जाति जाट, निवासी बसई पोस्ट भालोजी पुलिस थाना कोटपुतली जिला कोटपुतली बहरोड
आरोपी से पूछताछ पर हुये खुलासे :-
आरोपी ने बताया कि मेरी दूध की डेयरी मानसरोवर 200 फीट बाईपास पर थी, वहाँ पर मोहन गुर्जर नाम का व्यक्ति आया और उसने कहा कि पोस्ट ऑफिस में जगह निकली है, आपके पास अगर अच्छे नम्बरों वाली मार्कशीट होती है तो सलैक्शन हो जायेगा। जिसपर मैने मोहन गुर्जर मांग्यावास से 10वीं की फर्जी मार्कशीट बनवा ली।





