Home » राजस्थान » कबाड़ के गोदाम में लगी आग,तेज धमाकों से डरे लोग:पुरानी गाड़ियां और लोहे का स्क्रैप जलने से धुएं की लपटें उठी; एक फायरमैन घायल

कबाड़ के गोदाम में लगी आग,तेज धमाकों से डरे लोग:पुरानी गाड़ियां और लोहे का स्क्रैप जलने से धुएं की लपटें उठी; एक फायरमैन घायल

जोधपुर में आज सुबह कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में पुरानी गाड़ियां, लोहे का स्क्रैप, वाहन पार्ट्स और अन्य ज्वलनशील सामान था। अचानक भभकी आग से धुएं की लपटें उठने लगी।

आस-पास की फैक्ट्रियों को भी अलर्ट किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में एक फायरकर्मी गिरने से घायल हो गया। हादसा कायलाना रोड क्षेत्र का है।

आग में कबाड़खाने में रखा ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया। एहतियातन आस-पास स्थित फैक्ट्रियों और दुकानों को भी अलर्ट किया गया ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सकें।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

कबाड़ के गोदाम में आग लगने के बाद उठती धुएं की लपटें।
कबाड़ के गोदाम में आग लगने के बाद उठती धुएं की लपटें।

तेज धमाके की आवाज से मची अफरा-तफरी कायलाना रोड क्षेत्र में कबीर नगर में बबलू कबाड़ी के नाम से एक कबाड़खाना है। यह कबाड़खाना पिछले कई सालों से संचालित है। गोदाम में आज सुबह आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई।

कुछ ही देर में आसमान में काले धुएं का घना गुबार उठने लगा,जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। आस-पास के लोगों ने तेज धमाकों की आवाजें भी सुनीं। कबाड़ में रखे पुराने वाहनों के फ्यूल टैंक, बैटरियां और केमिकल पदार्थों के कारण धमाके हुए।

एक फायरकर्मी घायल बासनी फायर स्टेशन अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना पर नगर निगम और अग्निशमन विभाग से मौके पर 12-13 फायर ब्रिगेड भेजी गई।

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान एक फायरकर्मी के गिरने से घायल हो गया जिस मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय