Poola Jada
Home » राजस्थान » जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन,आवेदनों का किया निस्तारण

जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन,आवेदनों का किया निस्तारण

राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्यमंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री महोदय के कृशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने बताया कि दिनांक 16.12.2025 से 24.12.2025 तक जेडीए परिसर स्थित नागरिक सेवा केंद्र में शिविर आयोजित किये गये।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में आयोजित इस शिविर में शहरी सेवा शिविर-2025 तथा शहरी सेवा अनुवर्ती शिविर के लम्बित प्रकरण, दिनांक 18.10.2025 से 02.11.2025 के दौरान प्राप्त आवेदन, दिनांक 08.11.2025 से 15.12.2025 के दौरान प्राप्त नवीन आवेदन तथा संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

विभिन्न जोन में आवेदनों का निस्तारण:
जोन—13 : 12 पट्टे, 03 नाम हस्तांतरण , 01 लीज मुक्ति प्रमाण पत्र
जोन—11 : 108 पट्टे, 01 नाम हस्तातंरण
जोन 12 : 97 पट्टे, 05 नाम हस्तांतरण, 02 उप विभाजन/पुर्नगठन
जोन—24 : 01 पट्टा, 01 नाम हस्तांतरण
जोन 22 : 05 पट्टा, 07 लीज मुक्ति प्रमाण पत्र

शिविर में लम्बित प्रकरणों के आवेदकों को उपस्थित होने के लिए मोबाइल मैसेज एवं फोन के माध्यम से टाइम स्लॉट की सूचना दी जा रही है। आवेदकों की सहायता के लिए प्रतीक्षा स्थल पर उपायुक्त (नागरिक सेवा केंद्र) द्वारा हैल्प डेस्क और आईटी शाखा द्वारा ई-मित्र की स्थापना की गई है। प्रतीक्षा स्थल में आगन्तुक आवेदकों के लिए जोन-वार बैठने की व्यवस्था की गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय