Home » राजस्थान » पाली में पानी समझकर कीटनाशक पीने से युवती की मौत:खेत में काम करते प्यास लगने पर बोतल में भरा कीटनाशक पानी समझकर पी लिया

पाली में पानी समझकर कीटनाशक पीने से युवती की मौत:खेत में काम करते प्यास लगने पर बोतल में भरा कीटनाशक पानी समझकर पी लिया

पाली के एक 22 साल की लड़की ने खेत में काम करते समय गलती से फसल पर छिड़काव करने के काम आने वाला कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने मृतका का शव परिजनों को सौंपा।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करवाते हुए पुलिस।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करवाते हुए पुलिस।

खिंवाड़ा थाने के SHO उगमराज सोनी ने बताया कि बुधवार को गांथी गांव निवासी 22 साल की रेखा पुत्री मांगीलाल खेत में काम कर रही थी। इस दौरान गलती से पानी समझकर उसने खेत में बोतल में भरा कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत खिंवाड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उसे पाली रेफर किया गया। देर शाम को परिजन उसे पाली लाए। जहां बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी। गलती से कीटनाशक पीने से यह हादसा हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

भावनाथ स्टेशन पर ट्रेन से युवती की मौत:हाथ पर गुदा मिला ​’सिकंदर’, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भावनाथ (भेहणा) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवती की ट्रेन की