Home » राजस्थान » अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति का मर्डर:प्रेमी के साथ मिलकर खेत में गला घोंटा, लाश को झाड़ियों में फेंका; पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति का मर्डर:प्रेमी के साथ मिलकर खेत में गला घोंटा, लाश को झाड़ियों में फेंका; पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को खेत में कुएं के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह था मामला

करेड़ा थाना प्रभारी मुन्नी राम ने बताया कि 24 दिसंबर को मांगीलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका बेटा जगदीश कुमावत 30 दिसंबर की रात करीब 7 बजे अपने खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था, लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा।

परिजनों ने जब उसकी पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि जगदीश अभी तक घर नहीं आया है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। इसके बाद मांगीलाल खुद खेत पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे जगदीश की बाइक पड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर कुएं के पास झाड़ियों के पीछे उसका शव मिला।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाकर पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों को पकड़ा

ब्लाइंड मर्डर की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। जांच में सामने आया कि पत्नी लक्ष्मी देवी (30) के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। लक्ष्मी ने अपने प्रेमी गोपाल कुमावत (35) पुत्र जोरू कुमावत निवासी करेड़ा के साथ मिलकर जगदीश कुमावत को रास्ते हटाने का प्लान बनाया। हत्या करने बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के बाद पत्नी घटना से अनजान बनी रही। परिवार और पुलिस को गुमराह करती रही।

पुलिस ने मामले में लक्ष्मी देवी और उसके प्रेमी गोपाल कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय