Home » राजस्थान » घर के इकलौते बेटे ने नशे मे जहर खाया, मौत:7 दिन तक ICU में भर्ती रहने के बाद दम तोड़ दिया, शराब का आदी था

घर के इकलौते बेटे ने नशे मे जहर खाया, मौत:7 दिन तक ICU में भर्ती रहने के बाद दम तोड़ दिया, शराब का आदी था

खैरथल-तिजारा के कोटकासिम थाना क्षेत्र के जोड़िया गांव में जहर खाने से इकलौते बेटे की मौत हो गई। युवक 7 दिन अलवर जिला अस्पताल में भर्ती रखा गया। लेकिन बच नहीं सका।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जोड़िया गांव के रहने वाले नवीन उर्फ सोनू (28) पुत्र सत्यनारायण यादव खेती-बाड़ी का काम करता था। शराब का आदी था। करीब 7 दिन पहले उसने शराब के नशे में जहर खा लिया था। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत कोटकासिम के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अलवर रैफर कर दिया गया।

अलवर अस्पताल में युवक को सात दिन आईसीयू में भर्ती रखा गया। लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक अकेला भाई था। बहन का विवाह पहले ही हो चुका है। वहीं, उसके पिता सत्यनारायण यादव भी खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय