Home » राजस्थान » अजमेर दरगाह उर्स, जुमे की नमाज में उमडे़ अकीदतमंद:भीड़ के बीच गिरे कुछ जायरीन; CM की चादर भी आज शाम को होगी पेश

अजमेर दरगाह उर्स, जुमे की नमाज में उमडे़ अकीदतमंद:भीड़ के बीच गिरे कुछ जायरीन; CM की चादर भी आज शाम को होगी पेश

हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स की रौनक बनी हुई है। हर तरफ चिश्तिया रंग छाया हुआ है। दरगाह क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में ख्वाजा की शान में सूफियाना कलाम की गूंज है।

आज जुमा की नमाज हुई। इसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस ने भी खास बंदोबस्त किए। नमाज के बाहर निकलते समय कुछ जायरीन गिर गए और पुलिस ने उनको भीड़ से बचाकर सकुशल निकाला।

जायरीन की ओर से मजार शरीफ पर मखमली चादर, गुलाब के फूल पेश किए जा रहे है। दरगाह परिसर में हर तरफ जायरीन की भीड़ है। कायड़ विश्राम स्थली पर भी जायरीनों की भीड़ है।

आज शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से दरगाह में चादर पेश होगी। इधर, शनिवार को कुल की रस्म होगी और जन्नती दरवाजा बंद हो जाएगा। इसके साथ ही उर्स का समापन भी हो जाएगा।

नमाज के बाहर निकलते समय कुछ जायरीन गिर गए और पुलिस ने उनको भीड़ से बचाकर सकुशल निकाला।
नमाज के बाहर निकलते समय कुछ जायरीन गिर गए और पुलिस ने उनको भीड़ से बचाकर सकुशल निकाला।
नमाज में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमडे़।
नमाज में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमडे़।

अहाता ए नूर में छठी की फातिहा कल

27 को रजब की 6 तारीख है। अहाता ए नूर में छठी की फातिहा होगी। खुद्दाम ए ख्वाजा यह रस्म अदा कराएंगे। सुबह 11 बजे दरगाह के महफिल खाना में कुल की महफिल की शुरुआत होगी। दोपहर 1:15 बजे कुल की रस्म के लिए दरगाह दीवान के पुत्र सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती जन्नती दरवाजे से होते हुए आस्ताना शरीफ जाएंगे। इसके साथ ही दरवाजा बंद हो जाएगा।

जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

फोटोज में देखें दरगाह उर्स….

दरगाह में उर्स के दौरान चादर लेकर आने वाले जायरीनों का तांता लगा हुआ है।
दरगाह में उर्स के दौरान चादर लेकर आने वाले जायरीनों का तांता लगा हुआ है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में दरगाह के लिए चादर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल को सौंपी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में दरगाह के लिए चादर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल को सौंपी
शुक्रवार को जुमा के कारण दरगाह व आस पास के क्षेत्र में जायरीनों की भीड़ बढ़ गई है।
शुक्रवार को जुमा के कारण दरगाह व आस पास के क्षेत्र में जायरीनों की भीड़ बढ़ गई है।
भाजपा नेता और संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैसला गुरुवार को अजमेर शरीफ़ दरगाह में चादर पेश की।
भाजपा नेता और संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैसला गुरुवार को अजमेर शरीफ़ दरगाह में चादर पेश की।
दरगाह उर्स के दौरान मजार शरीफ पर मखमली चादरें, गुलाब के फूल पेश करने का सिलसिला जारी है।
दरगाह उर्स के दौरान मजार शरीफ पर मखमली चादरें, गुलाब के फूल पेश करने का सिलसिला जारी है।
उर्स में जन्नति दरवाजा छह दिन के लिए खोला जाता है। बड़ी संख्या में जायरीन आए है।
उर्स में जन्नति दरवाजा छह दिन के लिए खोला जाता है। बड़ी संख्या में जायरीन आए है।
कायड़ विश्राम स्थली में भी जायरीनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।
कायड़ विश्राम स्थली में भी जायरीनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।
अजमेर दरगाह परिसर में जायरीनों की आवाजाही बड़ी संख्या में हो रही है।
अजमेर दरगाह परिसर में जायरीनों की आवाजाही बड़ी संख्या में हो रही है।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय