Home » राजस्थान » जिला कलेक्टर और एसपी ने किया नांगल माइनिंग जोन का ‘औचक निरीक्षण ड्रोन सर्वे और पिलर्स की जांच कर परखी लीज की वैधानिकता

जिला कलेक्टर और एसपी ने किया नांगल माइनिंग जोन का ‘औचक निरीक्षण ड्रोन सर्वे और पिलर्स की जांच कर परखी लीज की वैधानिकता

जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वैध खनन को नियमोचित दायरे में रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट उत्सव कौशल और जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मीना ने संयुक्त रूप से पहाड़ी उपखंड के नांगल माइनिंग जोन का सघन निरीक्षण किया।

ड्रोन सर्वे और सीमांकन का सत्यापन

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर और एसपी ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए माइनिंग जोन में चल रहे ‘ड्रोन सर्वे’ की कार्यप्रणाली का तकनीकी मुआयना किया।
जिला कलेक्टर कौशल ने मौके पर मौजूद खनि अभियंता को निर्देश दिए कि ड्रोन सर्वे के डेटा का मिलान धरातल पर आवंटित पिलर्स (सीमा चिन्हों) से किया जाए। उन्होंने आवंटित लीज क्षेत्र के पिलर्स का स्वयं अवलोकन कर यह सुनिश्चित किया कि खनन कार्य आवंटित भौगोलिक सीमा के भीतर ही हो रहा है या नहीं।

तत्काल एक्शन: दो डंपर किए ‘निरुद्ध’

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान दो संदिग्ध डंपर दिखे।इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों वाहनों को रुकवाया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर दोनों डंपरों को निरुद्ध करवाया और अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्रशर और सतर्कता

निरीक्षण के दौरान नांगल जोन में संचालित स्टोन क्रशर बंद पाए गए। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि क्रशर संचालन पर्यावरण और खनन विभाग के मापदंडों की पूर्ण पालना के साथ ही हो।

ये रहे उपस्थित

इस औचक निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी पहाड़ी मुकुल दीक्षित,खनि अभियंता के.सी. गोयल,तहसीलदार पहाड़ी,पुलिस उपाधीक्षक पहाड़ी सहित राजस्व,पुलिस और खनन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय