राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही कोटा जिले के रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र की विकास रथ यात्रा ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद शुक्रवार को कोटा नगर निगम के उन वार्डों में पहुंची जो रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में आते हैं।
नगर निगम के वार्ड नंबर 6 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि वार्ड नंबर 6 में पिछले 2 वर्ष में 42 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके हैं और अभी तीन करोड रुपए के नए विकास कार्यों का वर्क आर्डर जारी हुआ है, यानी लगभग 46 करोड़ रुपए के विकास कार्य अकेले इस वार्ड में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सौगात नहीं दी हो।
विकास रथ यात्रा का प्रत्येक वार्ड में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने स्वागत किया।






