Home » राजस्थान » जयपुर में टीचर की पिटाई से स्टूडेंट हुआ बेहोश:दोस्तों से बातचीत पर हुआ गुस्सा, डंडे से जमकर मारा; आंख में लगी चोट

जयपुर में टीचर की पिटाई से स्टूडेंट हुआ बेहोश:दोस्तों से बातचीत पर हुआ गुस्सा, डंडे से जमकर मारा; आंख में लगी चोट

जयपुर के एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की पिटाई से स्टूडेंट के बेहोश होने का मामला सामने आया है। दोस्तों से बातचीत करते देखकर गुस्साए टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट को पीटा। डंडे से जमकर पीटने पर आंख में चोट लगी। श्याम नगर थाने में पीड़ित नाबालिग स्टूडेंट के पिता ने FIR दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- राम नगर विस्तार के शिवपुरी कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका 17 साल का बेटा श्याम नगर विवेक विहार स्थित रावत पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में पढ़ता है। शिकायत में बताया- 26 दिसम्बर को नाबालिग बेटा रोज की तरह स्कूल गया था। सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था। दोस्तों से बातचीत करते देखकर गुस्साए फिजिक्स लेक्चरार जसवंत सिंह ने नाबालिग बेटी को लड़की के डंडे से पीटने लगा। डंडे से अंधाधुध सामने की ओर से मारता रहा। मुंह पर डंडा जोर से लगने के कारण बायीं आंख में लग गई। आंख में चोट लगने से बेहोश होकर नीचे गिर गया।

थोड़ी देर बाद उसके दोस्तों ने उसे संभाला। जिसके बाद 10:45 लंच टाइम पर प्रिंसिपल को बताया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने कोई मदद नहीं की और एक टीचर को भेजकर पास ही सरकारी डिस्पेंसरी भेजा। नाबालिग बेटी को पीटने के चलते बेहोश होने का पता चलने पर परिजन स्कूल पहुंच। स्कूल पहुंचने पर पीटने वाला टीचर वहां नहीं मिला। नाबालिग बेटे को कॉल करने पर डिस्पेंसरी में होने का पता चलने पर पहुंचे। स्कूल प्रशासन की ओर से भी इस बारे में सूचना नहीं दी गई। पीड़ित ने स्कूल टीचर व प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

ASI अजय सिंह का कहना है- शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय