Home » राजस्थान » चौमूं में नववर्ष जश्न पर पुलिस अलर्ट, सख्ती के निर्देश:शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

चौमूं में नववर्ष जश्न पर पुलिस अलर्ट, सख्ती के निर्देश:शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

चौमूं पुलिस ने नववर्ष के जश्न को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 31 दिसंबर को साल के अंतिम दिन किसी भी तरह की अव्यवस्था और दुर्घटनाओं से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाइसेंस किया जाएगा रद्द चौमूं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वाहनों की डिग्गी खोलकर तेज आवाज में संगीत बजाने या सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और आमजन की शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।नववर्ष के जश्न के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आईपीएस उषा यादव के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी। चौमूं एसएचओ प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार स्थिति पर नजर रखेगी। पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से नववर्ष का जश्न मनाने की अपील की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS