Home » राजस्थान » मुंबई के भांडुप में दर्दनाक हादसा, बस ने 13 लोगों को कुचला, हादसे में 4 लोगों की मौत

मुंबई के भांडुप में दर्दनाक हादसा, बस ने 13 लोगों को कुचला, हादसे में 4 लोगों की मौत

मुंबई: मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात हादसा हुआ. यहां पर एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया. हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई. 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस से हुआ.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस रिवर्स करते वक्त बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास