Home » राजस्थान » जयपुर की पहाड़ियों पर हो रहा अवैध खनन!:चेजा पत्थर का खोदकर चुराया, पुलिस चैकिंग में ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे

जयपुर की पहाड़ियों पर हो रहा अवैध खनन!:चेजा पत्थर का खोदकर चुराया, पुलिस चैकिंग में ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे

जयपुर की पहाड़ियों पर हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन कर चेजा पत्थर को चुराया जा रहा है। खनिज विभाग की सूचना पर कानोता थाना पुलिस की चैकिंग पर पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर बदमाश भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर अवैध खनन से जुड़ी गैंग के बारे में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया- खनिज विभाग के निदेशक-2 जैद अली ने FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि पहाड़ियों से चेजा पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन कर चुराया चेजा पत्थर एक ट्रेक्टर-ट्रॉली में भरकर आगरा रोड की ओर ले जाया जा रहा है।

खनन विभाग की सूचना पर कानोता थाना पुलिस ने पुरानी चुंगी आगरा रोड पर नाकाबंदी की। गश्त चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर अवैध खनन करने वाले चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गए। कानोता थाना पुलिस ने पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। खनन विभाग की ओर से दी शिकायत पर FIR दर्ज की। पुलिस अवैध खनन से जुड़े गिरोह की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील