Home » राजस्थान » टैक्स चोरी के खिलाफ कर विभाग का अभियान:अवैध पान मसाला और ग्रेनाइट परिवहन को लेकर एक्शन, अब तक 450 करोड़ की चोरी पकड़ी

टैक्स चोरी के खिलाफ कर विभाग का अभियान:अवैध पान मसाला और ग्रेनाइट परिवहन को लेकर एक्शन, अब तक 450 करोड़ की चोरी पकड़ी

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने अवैध पान मसाला और मार्बल-ग्रेनाइट के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग के आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देशों की अनुपालना में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान विभाग की अलग-अलग टीमों ने कुल 13 वाहनों को जब्त किया। जांच में सामने आया कि अधिकांश वाहनों में बिना वैध दस्तावेजों (बिल, ई-वे बिल) के माल का परिवहन किया जा रहा था। कुछ मामलों में कर-मुक्त माल के फर्जी दस्तावेज बनाकर पान मसाला का परिवहन किया जा रहा था, जबकि कुछ वाहनों में माल का विवरण गलत दर्शाया गया। वहीं, कुछ प्रकरणों में माल प्राप्तकर्ता के पते भी गलत पाए गए।

जब्त किए गए वाहनों और माल का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जब्त किए गए वाहनों और माल का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई सीकर, जयपुर, भरतपुर सहित अन्य क्षेत्रों में की गई। जब्त किए गए वाहनों और माल का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व चोरी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए और अधिक सख्ती बरती जाए, जिससे राज्य के राजस्व को होने वाली हानि को रोका जा सके।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राज्य कर विभाग द्वारा आयरन-स्टील, रियल एस्टेट और माइनिंग सेक्टर में की गई कार्रवाइयों में लगभग 450 करोड़ रुपए की कर चोरी उजागर की गई है। इसके अतिरिक्त पान मसाला, सुपारी, स्क्रैप और मार्बल से जुड़े 28 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील