Home » राजस्थान » राहुल कोटोकी, (उप महानिरीक्षक पुलिस,जविप्रा) जयपुर के निर्देशन में सम्पादित हुई प्रभावी कार्रवाई

राहुल कोटोकी, (उप महानिरीक्षक पुलिस,जविप्रा) जयपुर के निर्देशन में सम्पादित हुई प्रभावी कार्रवाई

प्रवर्तन सम्बंधी कार्रवाई निम्नांकित सम्पादित हुई
1.जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित एस्कॉन रोड़ से कल्याण नगर जाने वाली 60 फीट रोड, आम रास्ते पर अतिक्रमण कर निर्माण सामग्री पट्टियां, पत्थर, मलबा इत्यादि डालकर किये गये अतिक्रमणों को  उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर 60 फीट रोड, आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
2.जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ए न्यू सांगानेर रोड़ से एस्कॉन रोड़ की तरफ करीब 01 कि.मी. एरिया तक रोड़ सीमा पर दोनो तरफ करीब 80 स्थानों पर अतिक्रमण कर लगाये गये थडियां, ठेलें, तिरपाल, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशांदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
3.जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित वन्देमातरम् सर्किल रोड़ षिव एन्कलेव तिराहा पर रोड़ सीमा पर अतिक्रमण कर पट्टियां, पिल्लर, लगाकर, तारबंदी कर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
4.जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम धौलाई एलेन्जा के पीछे, जिला जयपुर में जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के लोहे के ऐंगल, जालियां, नेट ग्राउण्ड परिसर का स्टै्रक्चर लगाकर अवैध रूप से निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अवैध निर्माण को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन एवं मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(साउथ), 08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील