Home » राजस्थान » आर्मी डे परेड 2026 महल रोड (जगतपुरा) पर यातायात व्यवस्था

आर्मी डे परेड 2026 महल रोड (जगतपुरा) पर यातायात व्यवस्था

इस बार आर्मी डे परेड का प्रोग्राम जयपुर की महल रोड (जगतपुरा) दिनांक 15.01.2026 को किया जाएगा। इस परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक 1 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो जाएगा। इस कार्यक्रम में अनेक प्रतिरक्षित एवं गणमान्य व्यक्ति, सैन्य बल के अधिकारी एवं जवान तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक सम्मिलित होंगे। इस आयोजन का पूर्वाभ्यास दिनांक 1 जनवरी 2026 से आयोजन दिवस दिनांक 15.01.2026 तक महल रोड पर एनआरआई चौराहा से बोम्बे हॉस्पिटल चौराहा (जगतपुरा) तक किया जाएगा। इस दौरान सामान्य यातायात का संचालन प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद (निषेध) रहेगा।

यातायात के सुगम संचालन हेतु निम्नलिखित्त वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएंगी-

* एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड (जगतपुरा) पर सामान्य यातायात के संचालन निषेध होने के कारण दाएं एवं बाईं तरफ रहने वाले स्थानीय निवासी अपने गणतव्य स्थान पर आवागमन हेतु महल रोड के समानान्तर मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे।

* खाटूश्याम सर्किल से एनआरआई चौराहा, अक्षयपात्र की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को एनआरआई चौराहा से डायवर्ट कर हल्दीघाटी मार्ग, वीआईटी रोड पर संचालित किया जाएगा।

* विधाणी चौराहा की तरफ से बॉम्बे हॉस्पीटल, अक्षयपात्र की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा से डायवर्ट कर केन्द्रीय विहार मार्ग पर संचालित किया जाएगा।

* यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर विधाणी चौराहा की तरफ से बॉम्बे हॉस्पीटल की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को विधाणी चौराहे से डायवर्ट कर महात्मा गांधी रोड की तरफ संचालित किया जाएगा।

* राणा सांगा मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को द्वारकापुरा सर्किल / गौतम बुद्ध सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मागाँ पर संचालित किया जाएगा।

* गोनेर मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को डी-मार्ट सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा।

* एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड पर खुलने वाले आवासीय कॉलोनी गेट एवं छोटे रास्ते से किसी भी प्रकार का यातायात नहीं आ सकेगा।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आमजन के वाहन हल्दीघाटी मार्ग एवं राणा सांगा मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर सकेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS