Home » राजस्थान » राजस्थान में कोहरे के कारण बस पलटी, 30 पैसेंजर्स घायल:माउंट आबू में पारा 0 डिग्री, रेगिस्तान में बर्फीली हवा, जयपुर-जोधपुर में फ्लाइट लेट

राजस्थान में कोहरे के कारण बस पलटी, 30 पैसेंजर्स घायल:माउंट आबू में पारा 0 डिग्री, रेगिस्तान में बर्फीली हवा, जयपुर-जोधपुर में फ्लाइट लेट

राजस्थान के अधिकतर जिले आज घने कोहरे की चपेट में है। शनिवार सुबह कोटा-झालावाड़ हाईवे पर एक स्लीपर बस भी धुंध के कारण पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए हैं।

एक्सीडेंट के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। जयपुर और जोधपुर में कोहरे के कारण कई फ्लाइट भी लेट हुई हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने आज सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में आज घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है।

सीकर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में दिन का तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया।

शुक्रवार को रेगिस्तानी जिलों में बाड़मेर, बीकानेर में भी कड़ाके की सर्दी रही। यहां बर्फीली हवा के कारण तापमान 8 डिग्री के करीब रहा।

जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी काफी कम थी। अचानक सामने आई गाय के कारण ड्राइवर कंट्रोल नहीं रख सका और बस पलट गई।
जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी काफी कम थी। अचानक सामने आई गाय के कारण ड्राइवर कंट्रोल नहीं रख सका और बस पलट गई।

सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर पलटी बस

कोहरे के कारण कोटा के अलानिया एरिया में शनिवार सुबह 6 भोपाल जा रही बस पलट गई। स्लीपर बस में 30 से ज्यादा यात्री घायल थे। हादसे के दौरान सभी पैसेंजर्स नींद में थे।

इसलिए उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। ज्यादातर यात्रियों को हल्की चोट आई है। एक्सीडेंट कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे- 52 केबलनगर व कसार के बीच हुआ। एक्सीडेंट के बाद करीब 20 मिनट तक हाईवे पर ट्रैफिक स्लो रहा।

सीकर जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार कोहरा छा रहा है। तेज सर्दी के साथ कोहरा होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार सुबह भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। फोटो रानोली कस्बे का है।
सीकर जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार कोहरा छा रहा है। तेज सर्दी के साथ कोहरा होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार सुबह भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। फोटो रानोली कस्बे का है।

एक दिन में सबसे ज्यादा गिरा तापमान

मावठ के बाद शेखावाटी एरिया में सर्दी तेज हो गई है। सीकर जिले का शुक्रवार रात का तापमान 9 डिग्री तक गिर गया। ये इस सीजन एक दिन में तापमान की सबसे ज्यादा गिरावट है।

कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ रहा है। शनिवार सुबह भी प्रदेश के अधिकतर हिस्से सुबह 9 बजे तक कोहरे में छुपे नजर आए।

सबसे ज्यादा कोहरे का असर अलवर, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर में रहा। जयपुर और जोधपुर में इंडिगो की 4 फ्लाइट पर असर रहा।

नागौर जिले के भी अधिकतर इलाकों में शनिवार सुबह 8 बजे तक घना कोहरा रहा। फोटो मेड़ता एरिया का है।
नागौर जिले के भी अधिकतर इलाकों में शनिवार सुबह 8 बजे तक घना कोहरा रहा। फोटो मेड़ता एरिया का है।

माउंट आबू में पारा शून्य पर पहुंचा

शुक्रवार को राज्य में के ​हिल स्टेशन माउंट आबू में लंबे समय बाद दिन का तापमान जमाव पॉइंट यानी शून्य पर दर्ज हुआ। पूरा दिसंबर का माह निकलने के बाद अब आबू में बर्फ जमने जैसी सर्दी शुरू हुई है।

इससे पहले इस सीजन में आबू में 17 से 19 नवंबर के बीच पारा जमाव पॉइंट पर पहुंचा था। वहीं, पाकिस्तान बॉर्डर से लगते रेगिस्तानी जिले भी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। यहां शुक्रवार को दिन का तापमान 8 डिग्री के करीब रहा।

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर भी आज सुबह घना कोहरा रहा। इस कारण यहां ट्रैफिक कम रहा और सुबह 8 बजे तक भी यहां गाड़ियां लाइट जलाकर गुजरती नजर आईं।
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर भी आज सुबह घना कोहरा रहा। इस कारण यहां ट्रैफिक कम रहा और सुबह 8 बजे तक भी यहां गाड़ियां लाइट जलाकर गुजरती नजर आईं।

4 जनवरी से प्रदेश में चलेंगी सर्द हवा

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 4 जनवरी से राज्य में सर्द हवाओं और ज्यादा चलने और उससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और गिरावट होगा। इससे राज्य के कई इलाकों में सुबह-शाम की सर्दी तेज होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय