Home » राजस्थान » उपमुख्यमंत्री दीया बोलीं-अधिक अवसर मिलें तो बेटियों करेंगी नाम रोशन:होनहारों को किया सम्मानित, कहा- महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही

उपमुख्यमंत्री दीया बोलीं-अधिक अवसर मिलें तो बेटियों करेंगी नाम रोशन:होनहारों को किया सम्मानित, कहा- महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- बेटों के साथ बेटियों को भी समान अवसर मिलने चाहिए। यदि बेटियों को अधिक अवसर दिए जाएं तो वे देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

जोधपुर में मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। समारोह के दौरान समाज के उन प्रतिभाओं का सम्मान किया, जिन्होंने शिक्षा, प्रशासन, खेल, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को सम्मानित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों को भी सम्मान दिया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को सम्मानित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया। समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों को भी सम्मान दिया।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को सम्मानित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया। समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों को भी सम्मान दिया।

समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना सराहनीय और प्रेरणादायी पहल उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना सराहनीय और प्रेरणादायी पहल है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह जी खांगटा, विधायक हमीर सिंह भायल, बिहार के विधायक चेतन आनंद, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासर, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, करण सिंह उचियारडा आदि मौजूद थे।

वहीं महंत सत्यम गिरी महाराज, अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु वीरेंद्र सिंह जैतावत, भैरून्दा प्रधान जसवंत सिंह, रतन सिंह बाखासर, मेघराज सिंह, कुंभसिंह पातावत, मारवाड़ राजपूत सभा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह रुणकिया, महासचिव के.वी. सिंह चांदख, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह उदावत भी उपस्थित रहे।

जोधपुर के रामलीला मैदान में प्रदेश स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिलाओं-बालिकाओं को सम्मानित किया।
जोधपुर के रामलीला मैदान में प्रदेश स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिलाओं-बालिकाओं को सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिला उद्यमियों का किया सम्मान वहीं जोधपुर के रामलीला मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन जोधपुर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र एवं लघु उद्योग भारती की ओर से किया गया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया। वहीं उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा-

QuoteImage

समय बदल रहा है। अब शहरों के साथ-साथ गांवों में भी महिलाएं अपनी मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।

QuoteImage

महिलाएं अलग पहचान बनाएं दीया कुमारी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वर्तमान समय अवसरों से भरा हुआ है। ऐसे में महिलाएं इसका सदुपयोग कर अलग पहचान बनाएं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय सचिव अंजू बजाज, अखिल भारतीय सचिव अंजू सिंह, संयुक्त निदेशक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जोधपुर पूजा मेहरा सुराणा, कथावाचक प्रियंवदा, सहायक पुलिस आयुक्त छवि, डिप्टी डायरेक्टर आई स्टार्ट मनीषा आदि मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय