Home » राजस्थान » मर्डर मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:15 हजार रुपए का इनाम था घोषित, पुलिस के डर से बदल रहा था ठिकाने

मर्डर मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:15 हजार रुपए का इनाम था घोषित, पुलिस के डर से बदल रहा था ठिकाने

जोधपुर ग्रामीण की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 11 महीने से फरार था। पुलिस थाना देचू में दर्ज बहुचर्चित झुंझार सिंह हत्याकांड में फरार आरोपी दीप सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। फलोदी जिले का वांछित और टॉप-10 ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी पर फलोदी एसपी ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

डीएसटी टीम ने जोधपुर शहर स्थित पावटा चौराहा के पास रामदेव हॉस्टल की घेराबंदी कर आरोपी को दस्तयाब किया। पुलिस के डर से आरोपी ठिकाने बदल रहा था।

11 फरवरी 2025 की रात इसी जगह पर झुंझार सिंह को गोली मारी गई थी।
11 फरवरी 2025 की रात इसी जगह पर झुंझार सिंह को गोली मारी गई थी।

हॉस्टल में छिपा हुआ था आरोपी SP ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया- आईजी जोधपुर रेंज और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को सूचना मिली कि दीपसिंह शहर के पावटा क्षेत्र में रामदेव हॉस्टल में छिपा हुआ है।

सूचना पर टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तलाशी ली। हॉस्टल परिसर से आरोपी दीपसिंह उर्फ देवेंद्र सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी केतु धीरपुरा थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर को पकड़ा। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार ठिकाने बदल रहा था।

यह था मामला घटना जोधपुर-जैसलमेर मेगा हाईवे (राजमार्ग 125) 11 फरवरी 2025 को रात 2 बजे की थी। देचू थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी झुंझार सिंह (35) पुत्र भेरू सिंह राजपूत की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में 3 आरोपियों भंवर सिंह उर्फ राजू सिंह 32, अभय सिंह (30) उदय सिंह (24) को लूणी से पकड़ा है।

मामले में झुंझार के बहनोई नाथू सिंह ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में देचू निवासी अभय सिंह, यशपाल सिंह, अर्जुन सिंह और बालेसर थाना क्षेत्र के खुडियाला गांव के दीपावतों की ढाणी निवासी राजू सिंह और उदय सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय