Home » राजस्थान » नीमकाथाना में हाईटेंशन लाइन से दो मोरों की मौत:33 केवी तार की चपेट में आए, वार्डवासियों की मांग- भूमिगत करवाए जाए तार

नीमकाथाना में हाईटेंशन लाइन से दो मोरों की मौत:33 केवी तार की चपेट में आए, वार्डवासियों की मांग- भूमिगत करवाए जाए तार

नीमकाथाना में 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मोर की मौत हो गई। घटना भूदोली रोड पर वार्ड नंबर 20 में गिरधारी जाट के मकानों के पास लगे खंभों पर हुई। एक मोर अभी भी हाईटेंशन लाइन के तारों में फंसा हुआ है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोरों को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग के अनुसार, मोरों का पोस्टमॉर्टम रेंज कार्यालय में किया जाएगा, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।

वार्डवासियों ने बताया कि आए दिन पक्षी इन हाइटेंशन तारों की चपेट में आ जाते हैं जिससे वह गंभीर रूप से चल जाते हैं और कई पक्षियों की तो मौत भी हो चुकी हैं। वार्डवासियों ने हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय