Home » राजस्थान » आर्मी डे पर जयपुर बना सैन्य शक्ति का मंच:दिया कुमारी “मैं भी आर्मी फैमिली से हूँ” यह हर राजस्थानवासी के लिए गर्व का क्षण

आर्मी डे पर जयपुर बना सैन्य शक्ति का मंच:दिया कुमारी “मैं भी आर्मी फैमिली से हूँ” यह हर राजस्थानवासी के लिए गर्व का क्षण

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जयपुर के भवानी निकेतन में भारतीय सेना द्वारा आयोजित भव्य सैन्य उपकरण प्रदर्शनी में भाग लिया।इस दौरान सेना के वीर जवानों द्वारा किए गए साहसिक लाइव डेमो और अत्याधुनिक सैन्य तकनीक के प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में नारी शक्ति और साहस को समर्पित “साइक्लिंग फॉर द नेशन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,जो राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देता है।

प्रदर्शनी के दौरान सेना की विशेष टुकड़ी द्वारा आतंकवादियों से बंधकों को छुड़ाने का लाइव अभ्यास दिखाया गया। हेलीकॉप्टर के माध्यम से किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन ने दर्शकों की सांसें थाम दीं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह समस्त राजस्थानवासियों के लिए गर्व का विषय है कि देश में पहली बार छावनी क्षेत्र के बाहर आमजन के लिए आर्मी डे परेड का आयोजन जयपुर में हो रहा है, जो सेना और नागरिकों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है।

अपने संबोधन में दिया कुमारी ने भावुक होते हुए कहा कि वह स्वयं एक आर्मी फैमिली से आती हैं।उनके पिता भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और युद्ध के दौरान नेतृत्व भी किया था।उन्होंने कहा, “आज मैं यहां केवल उपमुख्यमंत्री के रूप में नहीं,बल्कि सेना परिवार के एक सदस्य के रूप में मौजूद हूं।सेना का शौर्य और बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता है।”

कार्यक्रम में युवाओं को सेना में भर्ती, करियर और प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य आमजन को सेना के जीवन, कार्य और बलिदान से जोड़ना तथा युवाओं में देशसेवा की भावना को मजबूत करना है।

इस भव्य आयोजन में दक्षिण-पश्चिमी कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह जी, कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस.वंद्रा,नारी शक्ति की प्रतीक और ऑपरेशन सिंदूर की कमांड संभालने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश