राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को जन सेवा व आध्यात्मिकता के साथ सादगी से अपना जन्मदिन मनाया।
अजमेर के अस्पतालो में भेंट किये आईसीयू बैड व कम्बल, मंदिरों में की पूजा-अर्चना और गायों को खिलाया चारा – देवनानी ने जन्म दिन के अवसर पर अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचकर 10 आईसीयू बैड और 200 कंबल भेंट किए तथा रिनोवेटेड आईसीयू का लोकार्पण किया। कोटड़ा स्थित सेटेलाइट अस्पताल में आवश्यक सर्जिकल उपकरण दिए। इसके साथ ही देवनानी ने गौशालाओं में गौमाता को चारा और गुड़ खिलाया। देवनानी ने अजमेर स्थित आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। देवनानी ने अजमेर में मंदिरों के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
जन्मदिन पर होता है नई ऊर्जा का एहसास देवनानी ने कहा कि उन्हें हर जन्मदिन पर नई ऊर्जा का एहसास होता है। लोगों ने जो स्नेह और प्यार दिया है, उसी की वजह से वे पांच बार विधायक चुने गए है और विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। देवनानी अजमेर का लगातार चहुंमुखी विकास करा रहे है।
विधान सभा में किए नवाचार- विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने विधान सभा को डिजिटलाइजेशन और पेपरलेस किया है। उन्होंने विधान सभा और म्यूजियम को आम जनता के लिए खोला है। गत दो वर्षों में चालीस हजार लोगों ने विधान सभा के सदन, भवन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को देखा है।
नवसंवत्सर से विधानसभा डायरी का प्रकाशन- देवनानी ने बताया कि विधान सभा परिसर में कारगिल शौर्य वाटिका बनाई गई है और वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। वार्षिक डायरी भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रकाशित की जा रही है। युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए युवा संसद जैसे कार्यक्रम निरंतर जारी है। विधान सभा में ऐसे नवाचार देवनानी के निर्देशन में लगातार किए जा रहे हैं।
विधान सभा में रक्तदान एवं निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर सोमवार को
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्म दिवस पर राजस्थान विधान सभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति द्वारा 12 जनवरी को रक्तदान एवं निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन होगा। सोमवार को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक राजस्थान विधान सभा सचिवालय परिसर के दक्षिण द्वार के समीप सुरक्षा एवं वितरण शाखा के मध्य स्थान पर लगने वाले रक्तदान शिविर में विधान सभा के कर्मचारी और अधिकारी रक्तदान करेंगे। मानव कल्याण हेतु रक्तदान करने वालो को शिविर में समिति द्वारा सम्मानित किया जावेगा।






