Poola Jada
Home » राजस्थान » मनरेगा की तुलना में ‘वीबी जी रामजी योजना’ में सुधार करते हुए मोदी सरकार ने रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का किया काम:— मुकेश दाधीच

मनरेगा की तुलना में ‘वीबी जी रामजी योजना’ में सुधार करते हुए मोदी सरकार ने रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का किया काम:— मुकेश दाधीच

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास अब धरने के अलावा कुछ भी शेष नहीं बचा है। पहले कांग्रेस ने जनता को मत के लिए भ्रमित करने का प्रयास किया और अब ईश्वर ने उनकी मति ही भ्रमित कर दी है। कांग्रेस देश की जनता को केवल गुमराह करने का काम कर रही है।

दाधीच ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मनरेगा की तुलना में ‘वीबी जी रामजी योजना’ में सुधार करते हुए मोदी सरकार ने रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का काम किया है। इसके बावजूद कांग्रेस तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर जनता को केवल लटकाने और भटकाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनता ने 5 साल के लिए कांग्रेसियों को मौन रहने के लिए ही दिए है। इस लिए वे मौन रहे और भाजपा की भजनलाल सरकार के विकास कार्यों को पूरा होते देखें।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जनहितैषी निर्णय ले रही है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लगातार एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने सितंबर 2025 में लगभग 10 हजार पदों पर कांस्टेबल भर्ती की विज्ञप्ति जारी की और महज चार माह में भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया। इसके विपरीत, कांग्रेस की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में अधिकांश भर्तियां पेपर लीक के कारण अधर में लटकी रहीं, जिससे लाखों युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात किया गया। दाधीच ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है—पारदर्शिता, रोजगार और जनकल्याण, जबकि कांग्रेस आज भी केवल नकारात्मक राजनीति और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश