Home » राजस्थान » जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने फील्ड में उतरा जिला प्रशासन

जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने फील्ड में उतरा जिला प्रशासन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जयपुर जिला प्रशासन सतत् रूप से सक्रिय है। इसी क्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने फील्ड में उतरकर विभिन्न व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सरोकार से जुड़ी योजनाओं तथा विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित कार्यों की वास्तविक स्थिति का गहन आकलन किया।

अधिकारियों द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों एवं स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाएं, आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक भी लिया तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में अधिकारियों ने विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जारी कार्यों का मौके पर निरीक्षण कर उनकी प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्मिकों को कार्यों में पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने उपखण्डों में गैर-सरकारी संगठनों तथा विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ बैठकें भी आयोजित कीं। बैठकों में आगामी सेना दिवस परेड में अधिक से अधिक नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने आमजन से इस अभूतपूर्व आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

निरीक्षण उपरांत सभी अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप में अपनी-अपनी निरीक्षण रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत की गई है। इन रिपोर्ट्स के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश