जयपुर में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी मुर्गा बन गए तो कुछ नाचते हुए रैली में चले।
अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई रैली सिविल लाइंस की ओर जा रही थी। रैली के चलते रामबाग सर्किल से अजमेरी गेट तक और स्टैच्यू सर्किल से राजमंदिर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया।
प्रदर्शन अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासभा के बैनर तले किया जा रहा था। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया- सरकार 2 साल से बात नहीं कर रही है। बजट घोषणा को लेकर हर तबके से सुझाव लिए जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों को सुनने के लिए सरकार के पास सिर्फ 40 सेकंड है।
देखिए प्रदर्शन की फोटो…


ये हैं प्रमुख मांगें कर्मचारी प्रमोशन, पुरानी पेंशन योजना बहाल रखने, संविदा कर्मी और ठेका कर्मियों को नियमित करने, ट्रांसफर नीति लागू करने और निजीकरण रोकने सहित कई मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों के प्रदर्शन से जुड़ी अन्य फोटोज…









