Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में ढाई लाख के पांच सुअर चोरी-VIDEO:कार से आए दो युवकों ने दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद वारदात

अजमेर में ढाई लाख के पांच सुअर चोरी-VIDEO:कार से आए दो युवकों ने दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद वारदात

अजमेर के महादेव कॉलोनी से पांच सूअर चोरी का मामला सामने आया है। ईको कार से आए दो युवकों ने आधी रात के बाद घटना को अंजाम दिया। चोर सुअरों को घर से बाहर लाए और कार में डालकर ले गए। सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देता पीड़ित सुरेश।
घटना की जानकारी देता पीड़ित सुरेश।

महादेव नगर, बैंक कॉलोनी के पीछे रहने वाले सुरेश लोहिया पुत्र ओमप्रकाश लोहिया ने बताया कि वह सुअरों का कारोबार करता है। देर रात 3 बजे करीब दो युवक कार लेकर आए और पांच सुअरों को चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना कर दी है। पीड़ित ने इस सुअरों की कीमत करीब ढाई लाख बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश