Home » राजस्थान » शादी के 10 महीने बाद विवाहिता ने किया सुसाइड:ससुराल में साड़ी का फंदा बनाकर लटकी, परिवार गया था बाहर

शादी के 10 महीने बाद विवाहिता ने किया सुसाइड:ससुराल में साड़ी का फंदा बनाकर लटकी, परिवार गया था बाहर

जयपुर में विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। 10 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।

दौलतपुरा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

साड़ी का फंदा बनाकर लटकी SHO (दौलतपुरा) सुनील गोदारा ने बताया- आंधी की रहने वाली मोनिका शर्मा (23) पुत्री गोपाल शर्मा ने मंगलवार शाम को सुसाइड किया। अप्रैल-2025 में उसकी शादी फाइनेंस कंपनी में जॉब करने वाले विष्णु शर्मा निवासी ब्राह्मणों की ढाणी चौप दौलतपुरा से हुई थी।

मंगलवार दोपहर परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे। पीछे से उसने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

परिवार ने गेट तोड़ा, फंदे पर लटकी मिली परिवार शाम करीब 6 बजे घर लौटा तो गेट बंद मिला। गेट तोड़कर अंदर जाने पर कमरे में मोनिका फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए।

पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव फंदे से नीचे उतारा,जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से मना किया है। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज