Home » राजस्थान » अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

कोटा: कोटा जिले के चेचट थाना के सामने आज बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, तीन लोगो को कुचलते हुए वाहन फरार हो गया. तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मरने वालों में एक पुरुष, एक महिला और 10 साल का बालक शामिल है. एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस थाने से बाहर आई. ऐसे में तीनो के शव को एंबुलेंस की मदद से मोड़क सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस एक्सीडेंट कर फरार अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है

आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. मृतक के जेब से एक आधार कार्ड मिला है. सामने आया कि  मृतक पति पत्नी और 10 साल का पोता है. मृतक में रामप्रकाश, मृतका धापू बाई और पोता दीपांशु के रूप में हुई है. जो भोलू गांव के निवासी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद