Home » राजस्थान » रात में गाड़ी का इंतजार कर रही महिला से 4 लोगों ने की लूटपाट, CCTV में कैद हुई घटना

रात में गाड़ी का इंतजार कर रही महिला से 4 लोगों ने की लूटपाट, CCTV में कैद हुई घटना

सुमेरपुर: सुमेरपुर पुलिस लूटपाट में शामिल दो युवकों को सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार किया है. थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि पंकूदेवी भील अपने पीहर पाली से अपने ससूराल बांकली जाने के लिए 1 नवंबर को पाली बस से रवाना हुई. रात को सुमेरपुर के भगतसिंह सर्कल उतरी अंधेरा होने से साधन की आस में पैदल ही विश्वकर्मा सर्कल पहुंची.

जहां कुछ देर गाड़ी का इंतजार कर रही थी तभी चार अन्य युवकों ने आकर कहा कि हमें भी बांकली जाना है हम भी गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं. आप यहां बगीचे में बैठिए  साधन आते ही हम भी आपको साथ लेकर जाएंगे महिला उनकी बातों में आ गई वहीं बगीचे के बाहर लगी बैठने की कुर्सी पर विश्राम करने लगी और कुछ देर के बाद चारों व्यक्तियों ने महिला के पास आकर महिला के पहने सोने-चांदी के जेवर डरा धमका कर उतरवा दिए. और महिला को धमकी दी किसी को बताने पर जान से मार दी जाओगी और चारों आरोपी फरार हो गए

महिला घबराकर पैदल ही बांकली के लिए रवाना हो गई महिला ने अपने घर जाकर अपने परिजनों को आप बीती सुनाई परिजनों द्वारा सुमेरपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरु की. घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. अज्ञात चोरों की तलाश में टीम का गठन किया इसके बाद टीम ने छगनलाल पुत्र मोतीलाल सरगरा निवासी जाखानगर सुमेरपुर और राजू पुत्र कन्हैयालाल सरगरा निवासी जाखानगर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस दो अन्य के भी तलाश कर रही है और लूटपाट किए गए जेवरात को बरामद करने की कोशिश कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद