Home » राजस्थान » सुनेत्रा पवार को चुना गया विधायक दल का नेता, मुंबई में NCP (अजित) विधायक दल की बैठक, आज ही लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ

सुनेत्रा पवार को चुना गया विधायक दल का नेता, मुंबई में NCP (अजित) विधायक दल की बैठक, आज ही लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ

मुंबई: मुंबई में NCP (अजित)  विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया. सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी. सिर्फ 10 मिनट का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इससे पहले दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की बैठक के लिए राज्य विधानसभा पहुंचीं.

आपको बता दें कि मुंबई में सुनेत्रा पवार से NCP नेता मिलने पहुंचे हैं. NCP विधायक दल की बैठक से पहले मुलाकात की है. सुनेत्रा पवार आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी. सुनेत्रा महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी. सुनेत्रा पवार का शाम 5 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा.

वहीं सुनेत्रा के डिप्टी सीएम पद को लेकर शरद पवार ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. यह फैसला उनकी पार्टी ने तय किया होगा. पार्टी विलय को लेकर सकारात्मक चर्चा चल रही थी. पिछले 4 महीने से चर्चा चल रही थी. जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच चर्चा चल रही थी. 12 तारीख को विलय का ऐलान होना था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS