झोटवाड़ा इलाके में जोशी मार्ग के पास चमन-बाड़ी में लंबे समय से चल रहे टायर-केमिकल गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
इस दौरान दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। झोटवाड़ा क्षेत्र के संजय नगर नारायणपुरी में सोमवार शाम करीब 5:45 बजे घटना हुई। जहां यह आग लगी है, यह रिहायशी इलाका है।
वहीं भीषण आग देखते हुए इलाके की बिजली काट दी गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलों से आग बुझाना शुरू किया और आग की फैलने से रोकने के लिए आस-पास के करीब 15 घरों को खाली करवा दिया।
15 दमकलों से 50 से ज्यादा फेरे लगाकर करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
पहले देखें PHOTOS





अचानक लगी आग, उठा धुएं का गुबार झोटवाड़ा क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। गोदाम के मालिक का नाम मोहम्मद जलाल है। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन व दमकल विभाग को सूचना दी।
स्थानीय लोग आग लगने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।
लोगों को क्षेत्र से हटाया, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची आग लगने के बाद लोगों को इस इलाके से हटाया गया। आग के विकराल रूप को देखते हुए झोटवाड़ा, वीकेआई, सरना डूंगर, बनीपार्क, बिन्दायका, मानसरोवर व 22 गोदाम फायर स्टेशन से करीब 15 दमकलों को बुलाया गया।
सकरी गली के कारण आग बुझाने में आई परेशानी
कबाड़ी को गोदाम सकरी गली में लंबे समय से चल रहा था। आग लगने के बाद वहां पर गाड़ियां नही पहुंच पा रही थी। ऐसे में जेसीबी से दीवारें तोड़नी पड़ी। तब तक कुछ दमकलें अंदर तक जा पाई।
वहीं भीषण आग देखते हुए इलाके की बिजली काट दी गई है। गोदाम के आस-पास बने करीब 13 से 15 घरों को खाली करवा दिया। कुछ घरों से लोगों ने अपना सामान भी निकाल लिया। ऐसे में लोगों को आग बुझाने के बाद भी अंधेरे में रहना पड़ा। लोग रात को घरों की छत बैठे रहे। वहीं अब तक आग से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। जबकि इस आग के लगने का कारण भी पता नहीं चल पाया है।
मस्जीद और मकान आया आग की चपेट में
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की चपेट में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा है। वहीं पास के तीन-चार मकानों में भी आग लग गई। एक मकान, जहां शादी का कार्यक्रम था, पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
परिवार का कहना है कि उनका सारा सामान जल गया और भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना के लिए कबाड़ी के गोदाम को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध जताया। लोगों का कहना है कि यदि नुकसान का मुआवजा सरकार या संबंधित पक्ष द्वारा नहीं दिया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। आग की वजह से पूरे इलाके में काला धुआं भर गया है। इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई है और कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो गया है. पुलिस लोगों को उस ओर जाने से रोका।






