Home » राजस्थान » तथ्यात्मक जानकारी करके उचित निर्णय लिया जाएगा -वासुदेव देवनानी

तथ्यात्मक जानकारी करके उचित निर्णय लिया जाएगा -वासुदेव देवनानी

राजस्थान विधान सभा के सदन में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने संतुलित एवं प्रभावी हस्तक्षेप से उत्पन्न गतिरोध को समाप्त कर दिया।

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्पष्ट किया कि सदन की कार्यवाही के दौरान और कार्यवाही के स्थगित होने के बाद हुई घटनाओं के वीडियो रिकॉर्डिंग, उपलब्ध दस्तावेज़ों एवं आधिकारिक अभिलेखों का सम्यक परीक्षण कर व तथ्यात्मक जानकारी करके उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर ही उचित समय पर नियमानुसार उचित निर्णय होगा।

अध्यक्ष देवनानी के इस आश्वासन के पश्चात सदन की कार्यवाही पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ हुई। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के आय-व्यय अनुमान (बजट) पर अपना जवाब शांतिपूर्वक सदन में प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों द्वारा गंभीरता और संयम के साथ सुना गया।
देवनानी ने कहा कि सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और उसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक सदस्य की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान हुई तथा उससे पूर्व हुई सभी घटनाओं की निष्पक्ष समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता अनुसार नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अध्यक्ष श्री देवनानी के हस्तक्षेप से सदन में सकारात्मक एवं शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ तथा कार्यवाही विधिवत रूप से संचालित हो सकी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

दीया कुमारी ने राज्य कर्मचारियों को लेकर की बड़ी घोषणा:अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं होगी; रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा

विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने