Home » राजस्थान » महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के जबरदस्त व प्रभावी निर्देशन में अवैध कॉलोनियों हो रही है ढेर

महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के जबरदस्त व प्रभावी निर्देशन में अवैध कॉलोनियों हो रही है ढेर

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-23 निजी खातेदारी करीब 14 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियो तथा जोन-14 निजी खातेदारी करीब 07 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियो का पूर्णतः ध्वस्तीकरण किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-23 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बाड़ बागपुरा, तहसील चाकसू, जिला जयपुर में करीब 12 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-23 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बाड़ बागपुरा, तहसील चाकसू, जिला जयपुर में ही करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-14 निजी खातेदारी करीब 07 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियो का पूर्णतः ध्वस्तीकरण
जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका, भाटेड़ रोड़, जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘श्याम नगरी ’’के नाम से बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका, भाटेड़ रोड़, जिला जयपुर में ही करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सड़कें, पोल, झण्डे लगाकर व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन- द्वितीय, तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-23, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।