जेडीए की बड़ी कार्रवाई करोड़ों की लीज राशि बकाया होने पर जगतपुरा स्थित मॉल की 17 संपत्तियां कुर्क
न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा
बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत जेडीए की टीम ने शुक्रवार को जगतपुरा और बनीपार्क क्षेत्र में कुर्की की कार्रवाई की।
टीम ने प्रिशियस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करोड़ों रुपये की लीज राशि जमा नहीं कराने पर जगतपुरा स्थित एक मॉल की 17 व्यावसायिक इकाइयों को कुर्क कर लिया। संबंधित फर्म पर 6 करोड़ 48 लाख 30 हजार 550 रुपये तथा उस पर देय ब्याज लंबे समय से बकाया था। पूर्व में नोटिस और कुर्की वारंट तामील कराए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त आयुक्त (भूमि) श्रमॉल के मुख्य प्रवेश द्वारों और संबंधित दुकानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर संपत्तियों को जेडीए के अधीन ले लिया गया है। बकाया राशि मय ब्याज जमा होने तक ये संपत्तियां जेडीए के कब्जे में रहेंगी।
इसके अतिरिक्त बनीपार्क क्षेत्र में मैसर्स श्री ओम बिल्डर्स एण्ड कॉलोनाईजर्स के भूखण्ड डी-1/1 पर निर्मित बेसमेंट सहित जी+4 भवन, जिसमें भूतल पर दुकानें और चार मंजिलों पर 24 आवासीय फ्लैट्स हैं, को 16.03 लाख रुपये से अधिक की बकाया पुनर्ग्रहण राशि व ब्याज जमा नहीं कराने पर कुर्क कर लिया गया।
जेडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया राजस्व वसूली के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






