Home » जयपुर » घटनाओं की प्रमायी रोकथाम हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई

घटनाओं की प्रमायी रोकथाम हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई

घटनाओं की प्रमायी रोकथाम हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई

न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा                          पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सुपरविजन अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं/बालिकाओं के साथ होने वाली छेडछाड, छींटाकशी इत्यादि घटनाओं की प्रमायी रोकथाम हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों यथा शैक्षणिक संस्थान / गर्ल्स हॉस्टल/पी.जी/मॉल्स/पार्क व भीडभाड वाले स्थानों पर डयूटी करते हुये महिलाओं / बालिकाओं के साथ छेडछाड, छीटाकंशी कर अश्लील हरकत करने, कॉलेज/स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं का पीछा करने / छेडछाड करने वाले असामाजिक तत्वों/मनचलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये व निर्भया हैल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये 12 मार्च 2026 को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम की प्रेमलता, ओमप्रकाश, सीताराम ने पुलिस थाना शास्त्रीनगर इलाके में ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक स्थान पानी की टंकी शास्त्रीनगर में लड़की का पीछा करके मारपीट करने वाले मनचले / असामाजिक तत्व के खिलाफ कार्यवाही कर गिरफ्तार करवाया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने वाली सभी बालिकाएं / महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 को निर्भया 1, 2, 3, 4, 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करें। किसी प्रकार की परेशानी सामने आने या विषम परिस्थितियों में तत्काल सहायता के लिये इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर