Home » जयपुर » लोक अदालत 14 को समझौते के आधार पर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण हेतु 43 प्रकरण सूचीबद्ध

लोक अदालत 14 को समझौते के आधार पर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण हेतु 43 प्रकरण सूचीबद्ध

लोक अदालत 14 को समझौते के आधार पर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण हेतु 43 प्रकरण सूचीबद्ध

न्यूज इन राजस्थान अजमेर सुनील शर्मा 
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च , शनिवार को राजस्व मंडल में किया जाकर समझाइश योग्य अधिकाधिक राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। मंडल स्तर पर विशेष लोक अदालत बैंच लगाई जाकर  लोक राहत के  प्रभावी प्रयास किये गए हैं।

राजस्व मंडल  स्तर पर लोक अदालत के लिए न्यायिक सदस्य राजेश दड़िया एवं सदस्य मदन लाल नेहरा की बैंच का गठन किया गया है।

इसके साथ ही पूर्व में जिला विधिक प्राधिकरण स्तर से पूर्व आरएएस सुरेश सिंधी को काउंसलर नियुक्त कर मंडल में गत 26 से 27 फरवरी तक लंबित प्रकरणों में समझाइश कर निस्तारण को लेकर काउंसलिंग का कार्य भी किया जा चुका है । इसके तहत 1 हजार से अधिक विचाराधीन  राजस्व प्रकरणों में से 43 समझाइश योग्य प्रकरणों को सूचीबद्ध किया गया है।
मंडल प्रशासन की ओर से पक्षकारों से अपील  की गई है कि वे लोक अदालत में आपसी समझाइश से राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करवाएं । बैंच के माध्यम से पक्षकारों के आम सहमति, समझाईश के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जाने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी काश्तकार जिसका प्रकरण राजस्व मण्डल मे लम्बित है, यदि लोक अदालत की भावना से राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करवाना चाहते हैं तो सभी सम्बद्ध पक्षकारान की उपस्थिति मे लोक अदालत की भावना से प्रकरणों का निस्तारण करवा सकेंगे ।

राजस्व मण्डल अजमेर में 14 मार्च द्वितीय शनिवार को प्रातः 10:30 ए.एम. पर दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा।

इस लोक अदालत हेतु अब तक लगभग 43 प्रकरण चिन्हित कर लिये गये हैं। काउंसलिंग के माध्यम से लगातार अधिकाधिक पक्षकारगण के बीच समझाइश के आधार पर प्रकरण निस्तारित कर

राहत प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। काउंसलिंग कार्य में मंडल कार्मिक दिनेश वैष्णव, राजेश तिवारी , राजकुमार यादव अमर सिंह मीणा, अर्जुन यादव सहित अन्य नियोजित कार्मिकों का योगदान रहा ।
अतिरिक्त निबंधक (न्याय) हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया कि मंडल में गठित बैंच के लिए भी न्यायिक अधिकारी दड़िया एवं सदस्य एमएल नेहरा के साथ ही मुख्य रीडर के रूप में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अलादीन एवं हवासिंह तथा सहायक रीडर के बतौर सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार यादव एवं वरिष्ठ सहायक आकाश यादव को नियोजित किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक