दिए जा रहे हैं 2007 के बेक डेट में पट्टे संबंधित विभाग की मौन स्वीकृति
जोन-12 में कृषि भुमि पर बिना स्वीकृति बस रही कॉलोनी,जिम्मेदारों पर सवाल,स्थानीय लोग परेशान
कार्रवाई नहीं होने के चलते पास में ही दुसरी अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारियां जोरों शोरों से है संचालित

सुनील शर्मा
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के जोन-12 क्षेत्र में स्थित हाथोज बाग के पीछे विकसित हो रही शिव शक्ति नगर-2 कॉलोनी पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार यह कॉलोनी बिना वैध स्वीकृति के विकसित की जा रही है,बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सख्त कदम नहीं उठाए गए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बेक डेट के पट्टे दिए जा रहे है और तेजी से प्लॉट काटे जा रहे हैं और आम जनता को गुमराह कर बेचे जा रहे हैं।इससे भविष्य में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वहीं,सूत्रों के मुताबिक JDA को इस अवैध कॉलोनी की जानकारी होने के बावजूद अभी तक केवल औपचारिकताएं ही पूरी की गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई नजर नहीं आ रही।
*लोगों में नाराज़गी*
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ी संख्या में निर्माण हो जाएंगे,जिससे बाद में कार्रवाई करना मुश्किल हो जाएगा।
*जिम्मेदार कौन?*

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब JDA का दायित्व अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाना है,तो फिर इस मामले में देरी क्यों हो रही है?
*क्या कहता है JDA?*
इस संबंध में JDA अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई,लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया।
*निष्कर्ष*
अब देखने वाली बात यह होगी कि जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) इस अवैध कॉलोनी पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।






