Home » राजस्थान » पैतृक जमीन पर रातोंरात सड़क बनाने का आरोप, भू-माफियाओं व षड्यंत्र में शामिल जेडीए कार्मिकों पर कार्रवाई की मांग

पैतृक जमीन पर रातोंरात सड़क बनाने का आरोप, भू-माफियाओं व षड्यंत्र में शामिल जेडीए कार्मिकों पर कार्रवाई की मांग

जयपुर। बद्रीसिंह राजावत से जुड़े जमीन और सड़क विवाद को लेकर चल रहा आंदोलन प्रमुख मांगों पर सहमति एवं उच्चस्तरीय आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। आंदोलन की ओर से जारी प्रेस नोट में दावा किया गया है कि कई मामलों में जांच एवं कार्रवाई पर सहमति बनी है।
मामले का प्रमुख मुद्दा बद्रीसिंह राजावत की पैतृक जमीन पर कथित रूप से रातोंरात सड़क बनाए जाने का है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव एवं भू-माफिया के प्रभाव में उनकी पैतृक जमीन से संबंधित विवादित तरीके से सड़क निर्माण कराया गया। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं, बद्रीसिंह राजावत द्वारा कथित रूप से सड़कें तोड़े जाने के मामले को भी आंदोलन में प्रमुखता से उठाया गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण और सड़क तोड़े जाने से जुड़े पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि जमीन के स्वामित्व, सड़क निर्माण की वैधता और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

झूठे मामलों की जांच और अधिकारियों पर कार्रवाई राजनीतिक दबाव में दर्ज करवाए गए बताए जा रहे दो मामलों को लेकर संबंधित जेडीए अधिकारियों एवं खो-नागोरियान थानाधिकारी को लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय जांच के बाद निलंबन पर भी सहमति बनने का दावा किया गया है।

कथित झूठे प्रकरणों की जांच सक्षम वरिष्ठ अधिकारी से करवाकर सही तथ्यों के आधार पर एफआईआर पर निर्णय लेने की मांग भी रखी गई है। इसके साथ ही भू-माफिया को लाभ पहुंचाने के आरोपों से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

जेडीए कमेटी की भूमिका पर भी सवाल

आंदोलनकारियों ने जेडीए द्वारा गठित कमेटी में कर्मचारी की कथित संलिप्तता और गलत तथ्यों को शामिल कर भू-माफिया को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कृत्य की जांच कर संबंधित कर्मचारी के निलंबन पर सहमति बनने की बात कही गई है।
वहीं, राजाराम गुर्जर के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी प्रमुख मांगों में शामिल रही।

राजपूत समाज और सर्वसमाज के सहयोग का जताया आभार

धरना स्थगित किए जाने के बाद बद्रीसिंह राजावत ने आंदोलन में सहयोग और समर्थन देने वाले प्रमुख भाजपा राजपूत नेताओं, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा तथा सर्वसमाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
बद्रीसिंह राजावत ने कहा कि संघर्ष के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों और सहयोगियों ने जिस तरह साथ दिया, वह उनके लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन को मिले समर्थन से उनकी मांगों को मजबूती मिली और संबंधित स्तर पर उनकी बात पहुंची।

20 अगस्त का धरना स्थगित

प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद 20 अगस्त 2026 को शहीद स्मारक एवं पुलिस कमिश्नरेट पर प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों ने इसे संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि प्रमुख मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल धरना स्थगित किया जा रहा है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, कंबल में बंधा मिला शव; 2 दिन पुरानी बताई जा रही लाश

जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है।