ईवीएम मुक्त भारत एवं निजीकरण बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज भीलवाड़ा में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।मोर्चे के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया और मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने की बात कही।
ईवीएम को हटाकर बेलेट पेपर लागू किए
धरने प्रदर्शन पर बैठे राष्ट्रीय बेरोजगार मोर्चा नई दिल्ली के राधेश्याम बेरवा ने बताया की आज भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के माध्यम से देश भर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हमारी मुख्य मांग है की देशभर में इलेक्शन के दौरान ईवीएम को हटाकर बेलेट पेपर लागू किए जाए, जिससे की पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 रद्द की जाए
इसके अलावा वर्तमान में जो नीट परीक्षा पद्धति है,इसकी समीक्षा एग्जाम को ऐप्स के द्वारा करवाया जाए। जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 है उसे रद्द किया जाए और एनटीए की मान्यता को रद्द किया जाए। यूजीसी और जो प्रतियोगी परीक्षाएं होती हैं इनके बार-बार लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ये परीक्षाएं पारदर्शी हो इसे सुनिश्चित किया जाए।
देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू की जाए
देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू की जाए साथ ही राजस्थान में जो स्कूल जर्जर है उनको ठीक करवाया जाए।जो स्कूल मरम्मत योग्य नहीं है उन्हें तुड़वाकर नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जाए।स्कूलों के अंदर धार्मिक शिक्षा को बंद कर सामान्य और वैज्ञानिक शिक्षा प्रणाली को लागू किया जाए जिससे बच्चों में वैज्ञानिक शिक्षा प्रणाली लागू।

Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






