Home » राजस्थान » पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला गिरफ्तार:दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर; पढ़िए- अजमेर शहर की क्राइम की खबरें

पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला गिरफ्तार:दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर; पढ़िए- अजमेर शहर की क्राइम की खबरें

अजमेर में कुल्हाड़ी से पत्नी और बेटे पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आश्रम में मर्डर करने वाला भी पकड़ा गया है। वहीं एक दुकान में दीवार तोड़कर चोर घुसे और नगदी लेकर भागे। ये मामले शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के है।

1. पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

आदर्श नगर थाना पुलिस ने पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी पति पांचू सिंह को गिरफ्तार किया है। एएसआई किशन ने बताया कि 18 अगस्त को लोन के कागजों पर हस्ताक्षर करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

रिश्तेदारों ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। घायल पत्नी संपत्ति देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

2. आश्रम में मूक-बधिर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित स्वयं सिद्धा आश्रम में मूक-बधिर व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी आमिर (20) को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि आश्रम के मैनेजर की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने पाइप से हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

3. दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर

रामगंज थाना क्षेत्र के अजय नगर स्थित जनरल स्टोर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ऑटो से पहुंचे और दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद करीब 6 से 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। दुकान मालिक कन्हैया लाल ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत मिलने के बाद रामगंज थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

4. खानपुरा तालाब के पास 5 सिंचाई मोटर चोरी

रामगंज थाना क्षेत्र में खानपुरा तालाब के पास सिंचाई के काम आने वाली करीब 5 मोटर चोरी हो गईं। पीड़ित मोहन सिंह के अनुसार चोर रात करीब 2 बजे के आसपास मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि सुबह जानकारी होने पर मोटर चोरी होने का पता चला। मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

धोलाभाटा में घर के बाहर लगा पानी का मीटर चोरी होने का मामला सामने आया है।
धोलाभाटा में घर के बाहर लगा पानी का मीटर चोरी होने का मामला सामने आया है।

5. घर के बाहर लगा पानी का मीटर खोल ले गया चोर

अलवर गेट थाना क्षेत्र के धोलाभाटा में घर के बाहर लगा पानी का मीटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित भरत सोलंकी ने बताया कि रात करीब 2 बजे चोर घर के बाहर पहुंचा और पानी का मीटर खोलकर फरार हो गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने मामले की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

आदर्श क्रेडिट सोसायटी मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट ने आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की विवादित संपत्तियों से जुड़े मामले में सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना