जयपुर। दीक्षा तंवर मेकओवर्स स्टूडियो एंड एकेडमी की ओर से जयपुर में विशेष मेकअप मास्टर क्लास का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और फोटोग्राफी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार मास्टर क्लास का आयोजन 2 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में होगा। कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट दीक्षा तंवर, हेयर एजुकेटर विहु गोयल तथा फोटोग्राफर लोकेन्द्र सिंह राजावत प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे।
मास्टर क्लास में एडवांस मेकअप तकनीक, प्रोडक्ट नॉलेज, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और मोबाइल से प्रोफेशनल फोटोग्राफी तकनीक सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी मंच साबित होगा।
कार्यक्रम के लिए सामान्य टिकट 500 रुपए रखा गया है, जिसमें ‘बाय वन गेट वन फ्री’ की सुविधा दी गई है। वहीं गोल्ड टिकट 999 रुपए का है, जिसमें सीमित सीटों के साथ स्टेज एवं गोल्ड सीट तथा सर्टिफिकेट की सुविधा शामिल है।
रजिस्ट्रेशन के लिए 8005669192 और 7023962611 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम को Flicka Cosmetics द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि Anouli Boutique & Jewellery Studio प्रायोजक है। आयोजकों ने बताया कि सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक प्रतिभागी समय रहते अपना पंजीयन करा सकते हैं।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






