Home » राजस्थान » राष्ट्र सुरक्षा संवाद में युवाओं को दिया एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश

राष्ट्र सुरक्षा संवाद में युवाओं को दिया एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश

जयपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती एवं जन्म शताब्दी के दो वर्षीय आयोजन की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को पुलिस आयुक्तालय जयपुर की ओर से मेट्रो रेल डिपो, मानसरोवर स्थित ऑडिटोरियम में ‘राष्ट्र सुरक्षा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न युवा संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मेट्रो रेल जयपुर सुशील कुमार, थानाधिकारी मेट्रो रेल मंजू तंवर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से संवाद किया। पुलिस उपायुक्त ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं से एकता, अनुशासन, साहस और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

फेक न्यूज और अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

संवाद के दौरान युवाओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों, फेक न्यूज, नशे के बढ़ते प्रभाव, संगठित अपराध और सामाजिक वैमनस्य जैसी आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदेश, वीडियो या खबर को बिना सत्यापन के आगे बढ़ाना गंभीर परिणाम पैदा कर सकता है। एक झूठी अफवाह कई बार समाज में तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ सकती है। इसलिए किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है।

आंतरिक सुरक्षा में युवाओं की भूमिका पर जोर

कार्यक्रम में यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन राहत कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर भी चर्चा की गई। युवाओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के सहयोगी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सकारात्मक तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जाति, भाषा, क्षेत्र और अन्य सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं से सरदार पटेल के सपनों का सशक्त, अखंड, अनुशासित और सुरक्षित भारत बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines