Home » राजस्थान » रिश्वत लेते ही झाड़ियों की ओर भागा पटवारी, 10 हजार रुपए फेंके; एसीबी ने 2 हजार बरामद किए

रिश्वत लेते ही झाड़ियों की ओर भागा पटवारी, 10 हजार रुपए फेंके; एसीबी ने 2 हजार बरामद किए

पाली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को पाली जिले में कार्रवाई करते हुए पटवारी मनीष कुमार मीना को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी पटवार हल्का लाणेरा तथा अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का खोडिया, तहसील सोजत में तैनात था।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को शिकायत मिली थी कि परिवादी की ग्राम रायरा स्थित खरीदी गई कृषि भूमि का बंटवारा एवं तरमीम करने की एवज में पटवारी द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहले 17 हजार और बाद में 15 हजार रुपए लेने पर सहमति जताई।

पुलिस अधीक्षक एसीबी रेंज जोधपुर पी.डी. नित्या के सुपरविजन में एसीबी पाली द्वितीय के प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देरावर सिंह, ट्रेप अधिकारी मोहम्मद हनीफ तथा टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी टीम को देख भागा, झाड़ियों में फेंकी रकम

ट्रेप कार्रवाई के दौरान पटवारी ने परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली और अपनी पेंट की जेब में रख ली। इसी दौरान एसीबी टीम को नजदीक आता देखकर आरोपी पटवार घर के पास स्थित जंगल की झाड़ियों की तरफ भाग निकला। भागते समय उसने रिश्वत की रकम झाड़ियों में फेंक दी।

एसीबी टीम ने काफी प्रयास के बाद झाड़ियों से 2 हजार रुपए के नम्बरी नोट बरामद कर लिए। शेष 8 हजार रुपए की तलाश और बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।

एसीबी हेल्पलाइन: भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भाजपा कार्यालय पर पार्षद टिकट के दावेदारों की भीड़:मंत्री बोले – हर वार्ड में कम से कम 10 दावेदार टिकट मांग रहे; 27 को पहली लिस्ट होगी जारी

अलवर में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में पार्षद टिकट के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा कार्यालय