नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को नागौर आवास परआगामी निकाय चुनावों को लेकर नागौर जिले की विभिन्न नगरीय इकाइयों के प्रमुख लोगों,जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यापक चर्चा की।सांसद बेनीवाल ने नागौर, कुचेरा,मूंडवा,डेगाना,मेड़ता सिटी,रियांबड़ी,मेड़ता रोड,बासनी एवं जायल नगरीय इकाइयों से जुड़े प्रमुख लोगों से मुलाकात कर आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती तथा स्थानीय स्तर पर पार्टी की भूमिका को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों और आमजन की मूलभूत समस्याओं से सीधे जुड़े चुनाव हैं।शहरों में सड़क, सफाई, पेयजल,सीवरेज,स्ट्रीट लाइट,यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण,पट्टे,नालियों तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का समाधान स्थानीय निकायों की प्राथमिकता होना चाहिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आमजन के अधिकारों और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निकाय चुनाव को केवल राजनीतिक चुनाव नहीं बल्कि जनता से सीधे जुड़ने और स्थानीय समस्याओं के समाधान का माध्यम बनाएं। प्रत्येक वार्ड में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें चुनावी एजेंडे में शामिल करने की दिशा में प्रभावी तरीके से कार्य किया जाए।
सैकड़ों मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने RLP की सदस्यता ग्रहण की
निकाय चुनावों को लेकर हुई इन मुलाकातों के दौरान बासनी, डुकोसी एवं नागौर शहर,मेड़ता सिटी,मेड़ता रोड़ व रियां बड़ी के मुस्लिम समाज के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की विचारधारा एवं सांसद हनुमान बेनीवाल के संघर्षों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जाति, धर्म और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, कर्मचारी एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती है।
उन्होंने कहा कि नागौर सहित पूरे राजस्थान में RLP को लगातार आमजन का समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों के लोगों का पार्टी से जुड़ना सामाजिक न्याय, समान अधिकार और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।सांसद ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य किसी एक वर्ग को साथ लेकर चलना नहीं, बल्कि सर्वसमाज को साथ लेकर स्थानीय स्तर पर मजबूत जनप्रतिनिधित्व स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जहां भी संगठन मजबूत स्थिति में होगा, वहां जनता के बीच से मजबूत एवं संघर्षशील उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया जाएगा।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





