Home » राजस्थान » अपराध की कमाई पर बारां पुलिस का बड़ा प्रहार, 3.21 करोड़ की संपत्ति जब्त

अपराध की कमाई पर बारां पुलिस का बड़ा प्रहार, 3.21 करोड़ की संपत्ति जब्त

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में अपराध से अर्जित धन-संपत्ति के जरिए आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले अपराधियों पर आर्थिक प्रहार करने चलाये जा रहे ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत बारां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नवीन आपराधिक कानूनों के तहत अपराध की कमाई से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की। विभिन्न मामलों में की गई कार्रवाई में 07 ट्रैक्टर, 11 मोटरसाइकिल, 16 कार, 06 पक्के मकान, कृषि भूमि, मोबाइल फोन तथा बैंक खातों में जमा राशि सहित कुल करीब 3 करोड़ 21 लाख 79 हजार 814 रुपये की संपत्ति कार्रवाई के दायरे में लाई गई है।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि अंता क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई के तहत धोखाधड़ी से अपराध की कमाई अर्जित करने वाले शुभम गोस्वामी और भगवान प्रसाद के नाम से 11 कार, 3 मोटरसाइकिल और 1 ट्रैक्टर, करीब 37.50 लाख रुपये मूल्य के वाहनों तथा करीब 50 लाख रुपये के पक्के मकान को कार्रवाई में शामिल किया गया। वहीं महेन्द्र मोंग्या के मामले में 2 ट्रैक्टर, 1 कार, 1 मोटरसाइकिल, करीब 15 लाख रुपये का मकान और करीब 40 लाख रुपये की कृषि भूमि चिन्हित की गई।
अवैध सट्टा और मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति पर भी कार्रवाई की गई। अटरू थाना क्षेत्र में सुरेन्द्र राठौर द्वारा सट्टे की खाईवाली से अर्जित राशि के मामले में बैंक खाते में जमा 68,273 रुपये, करीब 60 हजार रुपये की मोटरसाइकिल और करीब 50 लाख रुपये के मकान के साथ पत्नी के खाते में जमा 38,191 रुपये तथा भाई के नाम पंजीकृत करीब 10 लाख रुपये की कार को कार्रवाई में शामिल किया गया। मांगरोल में आरोपी अंकित सुमन द्वारा गांजा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई करीब 7.30 लाख रुपये की कार व मोटरसाइकिल तथा 12 लाख रुपये के मकान के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसके अलावा मांगरोल में राजेन्द्र वैष्णव की अपराध से अर्जित संपत्ति में 2 ट्रैक्टर और 2 पक्के मकान, सारथल में हंसराज व उसके परिजनों के नाम की करीब 40 लाख रुपये की चल संपत्ति, केलवाड़ा में आरोपी मुकेश कुमार आहेड़ी की करीब 50 हजार रुपये की मोटरसाइकिल तथा कवाई में आरोपी नरेश कुमार नायक का करीब 7,500 रुपये के मोबाइल फोन को भी कार्रवाई में शामिल किया गया।
हरनावदाशाहजी क्षेत्र में चार आरोपियों दिनेश मीणा, बिन्टू मीणा, बाबूलाल मीणा और गोलू मीणा के कब्जे से अपराध से अर्जित करीब 7.15 लाख रुपये की चल संपत्ति जब्त की गई।
अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने पर जोर
बारां पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित धन और संपत्ति को दोबारा आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने से रोकना और उनके आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अपराध की कमाई पर बारां पुलिस का बड़ा प्रहार, 3.21 करोड़ की संपत्ति जब्त

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में अपराध से अर्जित धन-संपत्ति के जरिए आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा