Home » राजस्थान » जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग को उड़ाया, मौत:सड़क पर 50 मीटर तक घसीटा, पसलियां टूटी, गाड़ी खंभे से टकराई

जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग को उड़ाया, मौत:सड़क पर 50 मीटर तक घसीटा, पसलियां टूटी, गाड़ी खंभे से टकराई

जयपुर में मालवीय नगर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार नीली थार ने स्कूटी सवार 62 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर के बाद बुजुर्ग करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे। उनकी पसलियों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे को तोड़ते हुए काफी दूर तक चली गई। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक छाजू सिंह शुक्रवार सुबह स्कूटी से दवाई लेने जयपुरिया अस्पताल जा रहे थे।
मृतक छाजू सिंह शुक्रवार सुबह स्कूटी से दवाई लेने जयपुरिया अस्पताल जा रहे थे।

हॉस्पिटल जा रहे थे बुजुर्ग

मालवीय नगर थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि मृतक की पहचान छाजू सिंह (62) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से प्रेमपुरा, दौसा के रहने वाले थे और वर्तमान में बाईजी की कोठी, झालाना डूंगरी में रह रहे थे। छाजू सिंह एक हॉस्टल में गार्ड की नौकरी करते थे।

पिछले दो-तीन दिन से उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें खांसी-जुकाम की शिकायत थी। शुक्रवार सुबह वह स्कूटी से दवाई लेने जयपुरिया अस्पताल जा रहे थे।

सरस पुलिया के पास हुआ हादसा

शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे सरस पुलिया के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छाजू सिंह उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई और उसे तोड़ते हुए काफी दूर तक चली गई।

हादसे के बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई और उसे तोड़ते हुए काफी दूर तक चली गई।
हादसे के बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई और उसे तोड़ते हुए काफी दूर तक चली गई।
पुलिस ने हादसे वाली थार को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने हादसे वाली थार को जब्त कर लिया है।

ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत

हादसे की सूचना मिलने पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छाजू सिंह को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थार जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी

पुलिस ने हादसे में शामिल थार को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार थार चला राह ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल हिस्ट्रीशीटर को दबोचा:मकान में घुस कर सोना चांदी और कैश चुराया, तीन लोगों की तलाश जारी

भीलवाड़ा के बनेड़ा थाना क्षेत्र के बबराणा गांव में 14 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने