Home » राजस्थान » जयपुर में बिजनेसमैन से 2 लाख की लूट:हाथ में लगा बैग छीनकर ले गए बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जयपुर में बिजनेसमैन से 2 लाख की लूट:हाथ में लगा बैग छीनकर ले गए बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जयपुर में बदमाश एक बिजनेसमैन के हाथ में लगा बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब 2 लाख रुपए थे। मामले में पीड़ित बिजनेसमैन ने गुरुवार को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

लुटेरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

एसआई दिनेश ने बताया कि सदर इलाके में पावर हाउस रोड पर रहने वाले राजु अग्रवाल (50) से लूट की वारदात हुई। वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुकान से सिगरेट-गुटखा का बिजनेस करते हैं।

बुधवार रात करीब 10:45 बजे राजु और उनके भाई चिरंजीलाल ने साथ मिलकर शॉप क्लोज की। कपड़े का बैग हाथ में लेकर घर जाने के लिए निकले।

शिकायत के अनुसार, महज कुछ दूरी पर ही तंवर गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही पीछे से दो लड़के आए। और दौड़ते हुए झपट्टा मारकर उनके हाथ में लगा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस शिकायत में बताया कि लुटे गए बैग में दुकान के पूरे दिन का कलेक्शन 2 लाख रुपए रखे थे।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जहाजपुर तहसील परिसर से चोरी की थी बाइक:20 मिनट में लॉक तोड़कर हुए थे पार; पकड़े गए तो 4 वाहन बरामद

भीलवाड़ा की जहाजपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास